Election 2024: प्रदेश भाजप- कांग्रेस के दिग्गज नेता निकले दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने, सीएम धामी समेट ये संभाला रहे मोर्चा

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव संपन्न हो गए हैं। वहीं अब इसके बाद प्रदेश भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए निकल गए है। जहाँ वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। बता दे कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग राज्यों में प्रचार करेंगे।

जहाँ इस बार प्रदेश में कम मतदान प्रतिशत रहने पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील की।

वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट में चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनावी प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री महाराज दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं अब जल्द ही मंत्री व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी हिमाचल और उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगे।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी है। जिसको देखते हुए वो 25 अप्रैल से कुरुक्षेत्र में पार्टी के लिए काम करेंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य समेत अन्य नेता भी दूसरे राज्यों में प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *