HTML tutorial
HTML tutorial

Haldwani Violence: विदेशी पत्रकार पहुँचा हल्द्वानी हिंसा के मामले को कवर करने, पुलिस ने की पूछताछ…

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मामले को कवर करने आए फ्रांसीसी पत्रकार का वीजा सही पाया गया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार रिपोर्टिंग संबंधी वीजा लेकर ही भारत आया था।

बता दे कि बीते बुधवार को बनभूलपुरा पुलिस और खुफिया विभाग ने हिंसाग्रस्त क्षेत्र में घूम रहे एक विदेशी व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया था। वहीं इसके बाद पुलिस ने पत्रकार व्यक्ति का वीजा जांच के लिए दिल्ली भेजा था। जांच के बाद वहां से पता चला कि फ्रांसीसी व्यक्ति एक पत्रकार है और 19 मार्च को वह पत्रकार वीजा पर भारत आया था। वहीं ये पत्रकार 20 मार्च को दिल्ली निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार के साथ हल्द्वानी पहुंचा। जहाँ उसने बनभूलपुरा के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में लोगों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *