Kanwar Yatra 2024: कांवड यात्रियों को मिलेगी सुविधा.., QR कोड से मिलेगी रूट और पार्किंग की सारी जानकारी, पुलिस टीम कर रही जागरूक…

प्रदेश में सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है। वहीं कांवड यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं इस कांवड मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी कर दी है। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रियों को रूट और पार्किंग की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में भेजी गई हैं, जो क्यूआर कोड से संबंधित पंपलेट बांटकर कांवड़ यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।

इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पंपलेट वितरित करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। ये टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में पंपलेट बांट रही हैं। वहीं उन्होंने बताया कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी क्यूआर कोड स्कैन करते हुए कांवड़ मेले के डिजिटल पेज से रूट और पार्किंग की जानकारी कांवड़ यात्रियों को मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीमें हरबर्टपुर, पौंटा साहेब, नाहन, सिरमौर, मुज्जफरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, सोनीपत, पानीपत, देवबन्द, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, यमुनानगर, अम्बाला, नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड, गाजियाबाद, बुलंद शहर, नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम जाकर पंपलेट का वितरण कर रही हैं। इसके अलावा एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि सभी बस अड्डा व रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पंपलेट लगाएं गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *