HTML tutorial
HTML tutorial

Kedarnath: केदारनाथ में भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड, कपाट खुलने पर पहले दिन पहुंचे इतने श्रद्धालु, देखें

उत्तराखंड के पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को पूरे विधि विधान से खुल गए हैं। वहीं इसके कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लेकिन इसके कपाट खुलने के साथ ही नया अध्याय भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बाबा केदार के कपाटोद्घाटन पर 29030 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। यह इतिहास में पहली बार हुआ कि कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर इनती बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए ।

वहीं इसको लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस उपलब्धि से यात्रा में नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे पहले दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला है उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

वहीं बता दे कि भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ धाम के कपाट वेद मंत्रोच्चार के बीच शुभ लग्न पर शुक्रवार सुबह 7 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। साथ ही हजारों श्रद्धालु भी इस पावन पल के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *