HTML tutorial
HTML tutorial

Kedarnath: चारधाम यात्रा में एएलएस एंबुलेंस की मिलेगी सुविधा, गंभीर बीमार और घायल को कम समय में मिलेगा इलाज

प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। वहीं यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सरकार लगी हुई है। वहीं अब जल्द ही केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग एएलएस एम्बुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) का संचालन करने वाला है। बताया जा रहा है कि इस एम्बुलेंस की शुरुआत से गंभीर बीमार व्यक्ति व घायल का कम से कम समय में सही से इलाज कर जान बचाई जा सकेगी। पहली बार यात्रा में एएलएस का संचालन होगा।

जानकारी के अनुसार समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में बदलता मौसम यात्रियों के लिए परेशानी बन रहा है। ऊँचाई में होने के कारण यहाँ पर ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत होती है। जिसको देखते हुए इन यात्रियों को कम से कम समय में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस चलाई जाएगी।

वहीं इसके अलावा केदारनाथ व पैदल मार्ग पर किसी यात्री या ड्यूटी पर तैनात किसी कर्मी की अचानक तबियत खराब होती है तो उसे तत्काल एयर लिफ्ट कर सोनप्रयाग या फाटा हेलिपैड भेजा जाएगा। जहाँ पर हाईवे पर एएलएस में उसका इलाज किया जाएगा। साथ ही इससे मरीज को नजदीकी अस्पताल या हायर सेंटर पहुंचाने में आसानी होगी।

यह एंबुलेंस जीवन रक्षक उपकरणों से लैस होगी जिसमें एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर के साथ ही जरूरी दवाएं होती हैं।

डीफ्रीजर मोर्चरी वैन भी मौजूद

बता दे कि इस बार केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग को डीफ्रीजर मोर्चरी वैन की सुविधा भी मिलेगी। जिसकी मदद से शवों को ले जाया जाएगा और फिर बर्फ की जरूरत नहीं होगी।

वहीं केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग रोटेशन के आधार पर 16-16 चिकित्सकों की तैनाती करेगा। जहाँ फिजीशियन और सोनप्रयाग में आर्थोपैडिक विशेषज्ञ तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा के लिए केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग विवेकानंद ट्रस्ट के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। जबकि सोनप्रयाग में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन होगा। यहां पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *