Lok Sabha Election 2024: आज जेपी नड्डा का हरिद्वार में होगा रोड शो , जनता को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। वहीं भाजपा पूरी तरह से अपने दिग्गज नेताओं के साथ प्रचार के लिए मैदान पर उतर गई है। वहीं इसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के दो दिवसीय दौर पर हैं। वहीं आज हरिद्वार में उनका रोड शो होगा। इस दौरान जेपी नड्डा पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। वहीं इसके अलावा भी उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।

वहीं इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संतों से आशीर्वाद लेंगे। साथ ही संतों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद आर्य नगर चौक पहुंचेंगे, जहां से उनका रोड शो शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का ये रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। जहाँ पर वह ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *