‘Lok sabha election 2024’ : चंबा में किया सीएम धामी ने रोड शो, कांग्रेस को लिया निशाने पर, कहा – परिवारवाद और भ्रष्टाचार में उलझी हैं कांग्रेस

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है। वहीं बीजेपी इसमें सबसे आगे हैं। वहीं इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी के चंबा पहुँचे। जहाँ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। साथ ही इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में रोड शो भी किया। वहीं श्रीदेव सुमन और वीसी गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

वहीं इस मौके पर सीएम धामी ने कांग्रेस निशाना साधा और कांग्रेस पर आरोप महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से एक पर भी महिला को टिकट नहीं दिया है। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में उलझी हुई है। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी तुष्टिकरण को भी बढ़ावा दिया है। जबकि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं को आगे रखकर उत्तराखंड का समग्र विकास कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है, जिसमें अभी तक समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकने, दंगा रोकने से लेकर महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनाया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने, चारों ओर रिंग रोड व देहरादून से टिहरी झील तक सुरंग निर्माण की डीपीआर को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, सुभाष चंद रमोला, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, महामंत्री राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, विनोद रतूड़ी, मस्ता नेगी,डॉ. प्रमोद उनियाल, मेहरबान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *