HTML tutorial
HTML tutorial

National Games: उत्तराखंड में अभी टल सकते है 38वें राष्ट्रीय खेल, भारतीय ओलंपिक संघ ने बताई ये वजह

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल इस साल टल सकते हैं। जिसे अगले साल आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ चाहता है कि इन खेलों में बड़े खिलाड़ी शामिल हों इसके लिए इन खेलों को अगले साल वर्ष 2025 में कराया जाए। इसकी पुष्टि विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने भी की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। लगातार इसकी तैयारी की जा रही है। वहीं पिछले साल नवंबर 2023 में गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज सौंप चुकी हैं। इस ध्वज को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में रखा गया है। गौरतलब इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक गेम्स होने हैं। इसी को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर नियम है कि ये हर दो साल में आयोजित होंगे। जिस साल ओलंपिक या एशियन खेल होंगे उस साल राष्ट्रीय खेल आयोजित नही होगा। लेकिन पिछले कुछ सालों में ये व्यवस्था खराब हो गई है।

वहीं उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलने और हाईपावर कमेटी गठित होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से नवंबर के दूसरे सप्ताह के बीच राष्ट्रीय खेल शुरू होंगे। वहीं इसको लेकर विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेलों की तिथि तय करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया कि इसके लिए दो नवंबर की तिथि तय कर दी जाए, लेकिन दो महीने बाद भी भारतीय ओलंपिक संघ से लिखित में कुछ नहीं आया। वहीं अब आईओए की ओर से मौखिक रूप से कहा गया है कि इस साल राष्ट्रीय खेल नहीं होंगे। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से लिखित में कुछ नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *