HTML tutorial
HTML tutorial

Pithoragarh News : गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में हुआ जोरदार विस्फोट, एक महिला झुलसी…

पिथौरागढ़ जिले के कुमौड क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में एक मकान में गैस रिसाव से जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके से घर की दीवार गिर गई, जिसमें बसंती देवी दब गई। वहीं धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों इकठ्ठा हुए और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड सहित पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण कमरे में गैस भर गई थी। वहीं जब आज सुबह बसंती देवी चाय बनाने के लिए रसोई में गयी और जैसे ही माचिस की तीली जलाई तभी अचानक जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से बसंती देवी करीब 30 प्रतिशत झुलस गई। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि अब महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *