‘PM Modi’s rishikesh raily’: ऋषिकेश में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, विपक्ष पर निशाना साधते हुए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

PM MODI: उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी प्रचार में पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक अलग अलग लोक सभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुँच रहे है। वहीं इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को ऋषिकेश पहुँचे। जहाँ उन्होंने विजय संकल्प यात्रा में जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ब्रह्मकमल, हुड़का और गढ़वाल के तीन प्रमुख शक्तिपीठों का जिक्र कर गढ़वाल के मतदाताओं तो गंगा और हरकी पैड़ी से हरिद्वार के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने अपनी भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक चिन्ह के रुप में पीएम मोदी को हुड़का भेंट किया। इस भेंट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परंपरा है। जिसमें हुड़का का नाद देवी-देवताओं के आह्वान करने में ऊर्जा देता है। Vhinr आज मुझे भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास में ऋषिकेश की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश पर्यटन का केंद्र बिंदु है। यहां पर एडवेंचर, अध्यात्म और योग के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। जब दुनिया में योग की धूम नहीं थी उस समय भी कई देशों के लोग जिज्ञासा के नाते योग के लिए ऋषिकेश आते थे। आज यहाँ पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। वहीं सरकार इसके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

वहीं अपने सबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मन्दिर के निमंत्रण बहिष्कार किया, गंगा को नहर कहा, वहीं कांग्रेस को विकास और विरासत का विरोधी भी बताया।

उन्होंने कहा हमारी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए कार्य कर रही है। विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड हमारी प्राथमिकता है। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को गारंटी दी कि उनका वोट सुरक्षित और मजबूत सरकार के हाथों में है।

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार के स्टार्ट अप योजना, पेयजल योजना और महिलाओं को सिलेंडर देने की योजना पर भी फोकस डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *