HTML tutorial
HTML tutorial

STF से हटाए गए अंकुश मिश्रा, अब अभिसूचना मुख्यालय में देंगे सेवाएँ; उत्तराखंड पुलिस में तबादले

देहरादून:  प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर, उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर भेजा गया है। डीएसपी संदीप नेगी को ऋषिकेश से देहरादून मुख्यालय में तैनाती दी गयी है। अंकुश मिश्रा को एसटीएफ से अभिसूचना मुख्यालय में तैनात किया गया है। कुल सात उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है।