Uttarakhand Election 2024: प्रियंका गाँधी का 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, रामनगर और रुड़की में करेंगी रैली…

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। वहीं सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार में लगी हुई है। अब इसी कड़ीं में कांग्रेस भी इस मैदान में उतरने वाली है। बता दे कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। यहां वो गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली करेगी। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लोक सभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होने वाली है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। कार्यक्रम के दौरान वो गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। वहीं इसी दिन वो हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार भी करेंगी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका गाँधी दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 13 अप्रैल को 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंचेगी। जहाँ पर वो जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसके बाद प्रियंका तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी।

साथ ही मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की इस चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में लग जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *