HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand Election 2024: प्रदेश में भाजपा करेगी 22 से 27 मार्च तक प्रत्याशियों के नामांकन, तारीखों का किया एलान…

प्रदेश में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हैं। वहीं आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि भी घोषित कर दी है। बता दे कि भाजपा के प्रत्यासी 22 से 27 मार्च तक नामांकन करेंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहेंगे। वहीं उम्मीद की जा रही हैं कि इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता भी मौजूद हो सकते है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। 

ये हैं नामांकन की तिथि और लोक सभा क्षेत्र

-22 मार्च अल्मोड़ा नामांकन

-23 मार्च हरिद्वार नामांकन

-27 मार्च नैनीताल नामांकन

-26 मार्च गढ़वाल नामांकन

-27 मार्च टिहरी गढ़वाल नामांकन

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान प्रत्यासियों के नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों के संबंध में चर्चा हुई। इस बैठक में चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। साथ ही यह तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन होंगे।

धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई  कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार को यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *