HTML tutorial
HTML tutorial

‘Uttarakhand Elections 2024’: लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, उत्तराखंड में राहुल-प्रियंका गरमाएंगे प्रचार…

उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस भी प्रचार मैदान में उतरने के लिए तैयार है। वहीं उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता यहाँ आएंगे। बता दे कि कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नौ अप्रैल को हरिद्वार व अल्मोड़ा में चुनावी रैली हो सकती हैं। पार्टी इसके लिए तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं आपको बता दे कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट मे केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा, अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार करेंगे। इनकी प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली होगी।

कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री भी स्टार प्रचारक बने

बताया जा रहा हैं कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की हैं। इसमें उत्तराखंड के 30 नेता शामिल हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य पूर्व मंत्री भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

उत्तराखंड के स्टार प्रचारक

वहीं प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह नेगी, सुमित हृदयेश, विरेंद्र जाती, रवि बहादुर, खुशाल सिंह अधिकारी, मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, जीत राम के अलावा ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, ज्योति रौतेला को चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *