‘Uttarakhand lok sabha election 2024’: प्रदेश में कांग्रेस ने मीडिया कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, इन्हे दी गई जिम्मेदारी…

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी तैयारी पर हैं। वहीं अब कांग्रेस मीडिया विभाग ने चुनाव के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त कर दिए है। बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उत्तराखण्ड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार इन मीडिया कोऑर्डिनेटर को नियुक्त किया हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने  और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय बनाने के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर बनाए गए है। जिसमें गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को नियुक्त किया गया है, तो वहीं कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी दी गई है। साथ ही लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट एवं पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं कांग्रेस ने विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाये हैं। जिसमें अल्मोड़ा से दिनेष पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत एवं देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट जिम्मेदारी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *