उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार दिल्ली पहुंचे। जहाँ वे आज एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्षों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जहाँ वह केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा की पांचों सीटों पर पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौंप सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी अब एनडीए सरकार के गठन के बाद ही देहरादून लौटेंगे।
जानकारी के अनुसार नौ जून को देश में नई सरकार का गठन हो सकता है। वहीं आज शुक्रवार को होने वाली एनडीए के सांसदों की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री संगठन के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही वह राज्य की पांच सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन की जानकारी देंगे।
वहीं दूसरी तरफ राज्य की पांचों सीटों से नव निर्वाचित सभी सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमे से गढ़वाल सीट से सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल से निर्वाचित सांसद अजय भट्ट पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। जबकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।