HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : प्रदेश के हर ब्लाक में पांच-पांच आदर्श गांव बनाए जाएंगे, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्रत्येक विकासखंड (ब्लाक) में पांच-पांच आदर्श गांवों बनाने के निर्देश दिए। वहीं सीएम धामी ने कहा कि देश के शीर्ष 100 आदर्श गांवों की श्रेणी में उत्तराखंड के 10 गांवों शामिल होने चाहिए। इसलिए गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए।

बता दे कि मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान पंचायत भवनों के निर्माण की राशि 10 लाख रुपये से बढ़कर 20 लाख करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों के विकास के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग से राज्य को प्राप्त धनराशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए। इसमें स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गांवों के विकास के लिए जो भी योजनाएं बनाई जाएं, इन योजनाओं का धरातल पर पहले आकलन हो जाए। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था भी की जाए। मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, गांवों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की वरिष्ठ अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें। जबकि उन्होंने सभी पंचायतों की परिसंपत्तियों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश दिए है।

“वरिष्ठ अधिकारी भी ले चौपलों में भाग “
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांवों में होने वाली चौपालों में शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जिलों में जिलाधिकारी शामिल हों। जहाँ पर ग्राम पंचायतों के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर गांवों की विकास योजनाओं पर कार्य किया जाए। साथ ही ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाए जाएं। वहीं इस अवसर पर संबंधित गांवों के प्रवासी लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।

“पर्वतीय शैली में बनाए जाएं पंचायत भवन”

वहीं सीएम धामी ने ग्राम पंचायतों में जो पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं, उन्हे पर्वतीय शैली में बनाने को कहा। ताकि इनमें उत्तराखंड की विरासत की झलक दिखे। उन्होंने कहा किपंचायत भवनों के लिए उचित स्थलों का चयन किया जाए, ताकि उनका ग्राम पंचायतों में पूर्णतया उपयोग हो सके।

‘गांवों में सड़क के साथ नालियां भी बनाई जाएं’

सीएम धामी ने कहा कि गांवों में सड़क निर्माण के साथ ही नालियां भी बनाई जाएं, ताकि जल निकासी मे समस्या न आएं। वहीं ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और पार्कों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सीएम ने निर्देश दिए कि सेना और अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों के नाम उनके गांवों में द्वार, स्कूल और पंचायत भवनों के नाम रखे जाएं। साथ ही गांवों में शिलापटों पर शहीदों के नाम अंकित करने की व्यवस्था बनाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *