HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News: प्रदेश में अब अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी रोडवेज की बसें, नहीं माना नियम तो…, ड्राइवर-कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

प्रदेश में अब कई मार्गों पर चलने वाली रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। वहीं यदि ड्राइवर-कंडक्टर ने अपनी मर्जी से कहीं भी बसें रोकी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि, देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून, देहरादून-हरिद्वार-अंबाला, चंडीगढ़-देहरादून, दिल्ली-नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली मार्गों पर परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा ढाबे और रेस्टोरेंट अधिकृत किए हुए हैं।

लेकिन, इसके बाद भी संज्ञान में आ रहा है कि कई ड्राइवर-कंडक्टर बसों को अवैध ढाबों या रेस्टोरेंट पर रोक रहे हैं। जहाँ पर यात्रियों से खाने के मनचाहे दाम वसूले जा रहे हैं। इसकी वजह से अब निगम की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अग्रिम आदेशों या नए ढाबे अधिकृत करने तक पूर्व के अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। वहीं इस नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *