HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : प्रदेश में भाजपा ने बनाए मीडिया समन्वय के लिए लोस प्रभारी व कमेटियां, मीडिया सेंटर का भी होगा उद्घाटन…

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में बीजेपी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटीं हुई है। वहीं चुनाव को देखते हुए ही भाजपा ने मीडिया समन्वय के लिए प्रभारी बनाए हैं। इसके साथ ही कमेटियों का भी भाजपा ने गठन किया है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के मीडिया सेंटर का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। यहाँ पर हर दिन कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।

वहीं इसी को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया टीम, जिलाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें उनकी भूमिका को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। इस बैठक में सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, लोकसभा मीडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारियों ने भी भाग लिया था।

वहीं दूसरी तरफ बैठक में टिहरी लोकसभा में मीडिया प्रभारी मानिक शर्मा, हरिद्वार का संजीव वर्मा, गढ़वाल का कमलेश उनियाल, नैनीताल का चंदन बिष्ट, अल्मोड़ा का कोमल मेहता और प्रदेश मीडिया सेंटर समन्वय का प्रभार राजेंद्र नेगी को सौंपा गया। साथ ही यहाँ रूटीन प्रेस ब्रीफिंग, मॉनिटरिंग अन्य कार्यक्रम व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *