HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू..,26 अक्तुबर से शुरू होगा चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप, सभी जिलों में मशाल रैली का होगा आयोजन

प्रदेश में जल्द ही राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। वहीं इसे लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 26 अक्तूबर से राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप शुरू होगा। इस संबंध में उत्तरांचल ओलंपिक संघ की तरह से भी सहयोग मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार चयनित खिलाड़ियों के आत्मविश्वास बढ़ाने और मार्गदर्शन के लिए देश और विदेश के कोच मुहैया कराए जाएंगे। जो उन्हें प्रशिक्षण देंगे। इस कड़ी में 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की आम बैठक संपन्न होने के अगले दिन से ही राज्य में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो जाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री विधानसभा सभागार में लगातार बैठकें कर रही हैं। वहीं उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी एक बैठक में शामिल हुए। इसके साथ ही विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक प्रशांत आर्य, उत्तरांचल ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डीके सिंह आदि मौजूद रहे।

सभी जनपदों में टॉर्च रैली का आयोजन

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय खेलों को उत्सव को रूप देने और आम लोगों को जोड़ने के लिए सभी जनपदों में मशाल यात्रा (टॉर्च रिले) निकाली जाएगी। इस रैली में संबंधित क्षेत्रों के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इसके अलावा, खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की 38 प्रतियोगिताओं में राज्य के चार खेल भी शामिल होंगे। जिसमें योग और मलखम्ब को तय किया गया है। जबकि मुर्गा झपट और अन्य कुछ खेलों में से दो और खेल शामिल करने पर विचार विमर्श चल रहा है। यहीं नही खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता की इनाम राशि भी दोगुनी होगी। गौतलाब, जहाँ अभी तक राज्य के स्वर्ण पदक विजेता को छह लाख की राशि दी जाती है, यदि वित्त विभाग की मंजूरी मिलती है तो यह 12 लाख हो जाएगी। साथ ही अन्य पदकों पर भी राशि में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *