HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand Weather Update: बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन, 37 डिग्री पहुंचा तापमान, देखे 19 अप्रैल को मौसम का हाल

प्रदेश में बीते दिनों मौसम काफी सुहाना रहा। जहाँ बादल छाए रहने से मौसम शुष्क रहा। वहीं बुधवार को राजधानी दून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते जलती और चुभती गर्मी सहनी पड़ी। वहीं अब मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

बीते तीन दिनों में मौसम काफी सुहावना रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली हुई थी, लेकिन बुधवार को गर्मी फिर हाई रही। बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज ने कड़ी धूप से लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर दिया।

वहीं मौसम विभाग ने कल 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश होने से तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *