HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand: गंगोत्री-गोमुख ट्रैक का निरीक्षण करने वाले दम ने बताया पैदल आवाजाही के लिए सुरक्षित नही है मार्ग

उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर्वतारोही और ट्रैकर के लिए खुल गया हैं। वहीं इसके बाद गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगोत्री-गोमुख ट्रैक के स्थलीय निरीक्षण करने के लिए दल गया था। यह दल जिला मुख्यालय लौट आया है। वहीं इस निरीक्षण टीम ने डीएम को बताया कि गोमुख ट्रैक पर पैदल आवाजाही सुरक्षित नही है। यहां कई स्थानों पर हिमखंड और ग्लेशियर आने से यह मार्ग चीड़बासा से करीब दो किमी आगे आम लोगों के पैदल आवागमन सुरक्षित नहीं है।

हालांकि ट्रैक में पैदल आवाजाही को सुरक्षित करने के लिए मजदूर कार्य कर रहे हैं। अभी प्रशिक्षित ट्रेकर्स ही इस ट्रैक पर जा पाएंगे। बता दे कि इस ट्रैक की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए वन क्षेत्राधिकारी गंगोत्री नेशनल पार्क, साहसिक पर्यटन अधिकारी और निरीक्षक एसडीआरएफ की संयुक्त समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी। वहीं जांच दल के सदस्य ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *