HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand: मुख्य सचिव ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में जंगलो में आग लगने से कई हेक्टेयर जंगल राख हो गए हैं। इसी को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियो , एसएससपी और डीएफओ के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिनके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं अधिक हो रही हैं।

वहीं बैठक में मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए। और कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल की आग की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही ये भी बताएं कि किसी तरह की लापरवाही के खिलाफ उनके द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। आग बुझाने के लिए क्रू स्टेसेन आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाने को कहा। साथ ही कहा कि सभी जिलाधिकारी लगातार यह जानकारी देते रहें कि कितने असामाजिक तत्वों और अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। दूसरी तरफ उन्होंने पीरुल को हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर किए जाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *