HTML tutorial
HTML tutorial

Yamunotri : जानकीचट्टी में घोड़े की करंट लगने से हुई मौत, संचालकों ने जमकर किया हंगामा…

यमुनोत्री धाम में एक घोड़े की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में आज सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की जान चली गई। वहीं इस हादसे के बाद घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की भी मांग की।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँच पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े किए जाते हैं वहां पर खंभे में करंट आ रहा था। हादसे के दौरान एक घोड़ा खंभे के पास ही खड़ा था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि इस भीड़भाड़ वाले इलाके में कोई जानवर या श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *