हरिद्वार। अवैध खनन मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद कड़ी कार्यवाही करते हुए एसएसपी द्वारा चौकी प्रभारी सहित 6 कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही मामले की कड़ी जांच के निर्देश दिये गये है।
जानकारी के अनुसार चौकी इकबालपुर थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त करने एवं प्रथम दृष्टा चौकी प्रभारी इकबालपुर एंव अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 6 लोगो को एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंप दी गई है।
अवैध खनन प्रकरण में चौकी प्रभारी सहित 6 निलम्बित
