HTML tutorial
HTML tutorial

कैंची धाम : स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा के दरबार में उमड़े भक्त, देखें तस्वीरें…

प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के 60वां स्थापना दिवस के अवसर पर आज नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा है। जहाँ कैंची धाम में आज सुबह 5.30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है।

वहीं इसके बाद से बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि आज बाबा को भोग लगाने के साथ ही मेले की शुरुआत भी हो गई है। बताया कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेगा। जहाँ इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

बता दे कि इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लग गया है। जहाँ शुक्रवार की शाम तक देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।

वहीं आज सुबह पांच बजे कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए के प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। वहीं चार किमी लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार किया और बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद लिया। दूसरी तरफ लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

वहीं इस कैंची मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मोर्चा संभाला हुआ हैं। वहीं एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को परेशानियों बचाने के लिए जगह जगह लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *