HTML tutorial
HTML tutorial

बेकाबू थार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला, चालक ताहिर गिरफ्तार

देहरादून: थार का खौफ देहरादून में एक बार फिर से नजर आया। आराघर में थार चालक ने ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को तेजी से टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थार चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर निवासी ईसी रोड डालनवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार सुबह लगभग पौने चार बजे की है।