HTML tutorial
HTML tutorial

रंग लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी और मारपीट

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में होली के दौरान रंग लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।
घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों द्वारा परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है, जबकि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।