HTML tutorial
HTML tutorial

बड़ी सौगात: प्रदेश सरकार ने इगास पर्व पर 124 डॉक्टरों को दी सौगात, सालों पुरानी वेतन बढ़ोतरी की मांग हुई पूरी, जारी किए आदेश

प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के 124 डॉक्टरों को बड़ी सौगात मिली है। इगास पर्व पर सरकार ने इनको वेतन बढ़ोतरी की सौगात दी है। इनमें वे डॉक्टर शामिल है जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी कर ली है। अब इनको स्पेशल डायनमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसडीएसीपी) का लाभ दिया जाएगा। इसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है। वहीं सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि, सरकार सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर है।

इसके अलावा, सचिव स्वास्थ्य ने कहा, सरकार हर न्यायोचित मांग का समाधान करेगी। साथ ही बताया कि एसडीएसीपी का लाभ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन डॉक्टरों को मिलेगा, जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। इसे लेकर बीते कई साल से डॉक्टर एसडीएसीपी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 124 डॉक्टरों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।

इसके अलावा, हाल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की मांग पर अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन के आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा डाक्टरों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के सभी चिकित्सकों से आग्रह कर उन्होंने कहा कि वे सभी पूरे मनोयोग व निष्ठा के साथ कार्य करें। जिसके बाद उनकी मांगों का समाधान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, चार वर्ष की कुल सेवा व दो वर्ष की दुर्गम सेवा पूरी करने वाले 73 डॉक्टरों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 वेतनमान का लाभ मिलेगा। वहीं नौ वर्ष की कुल सेवा व पांच वर्ष दुर्गम सेवा पूरी करने वाले तीन डॉक्टर, 13 वर्ष की कुल सेवा व सात वर्ष की दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले तीन डॉक्टर, 20 वर्ष की कुल सेवा व नौ वर्ष की दुर्गम सेवा पूरी करने वाले 45 डॉक्टरों को एसडीएसीपी का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *