HTML tutorial
HTML tutorial

एक और जवान शहीद : उत्तराखंड के एक और जवान ने लेह लद्दाख में दिया बलिदान, जवान के शहीदी पर सीएम धामी ने जताया शोक…

उत्तराखंड के युवा सेना में शामिल होकर देश की रक्षा में पूरा सहयोग दे रहे हैं। वहीं कई जवानों ने देश के लिए बलिदान भी दे दिया है। वहीं इसी बीच लेह लद्दाख में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। बता दे कि विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी श्रवण चौहान बलिदान हो गए हैं। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में शौक की लहर हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जवान के बलिदान होने पर शोक जताया है।

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “लेह लद्दाख में माँ भारती की सेवा करते हुए विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी वीर श्रवण चौहान जी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

साथ ही उन्होंने लिखा कि “मैं ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *