HTML tutorial
HTML tutorial

नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्रों को लेकर मंदिरों में की गई है विशेष सजावट

देहरादून। नवरात्रि की शुरुआत से मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ गया है। द्रोणनगरी में नवरात्रि पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने मां दुर्गा का दरबार सजाया है।
मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जा रही है, जो मां भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप हैं। दूनघाटी के मंदिरों में नवरात्रि के दिनों में यहां विशेष पूजाकृअर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और माता को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जा रह हैं। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपने जीवन में सुख-शांति व समृद्ध की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन देवी की पूजा के साथ-साथ कलश स्थापित भी किया जाता है। यह बेहद शुभ और सुख-सौभाग्य लेकर आता है।