HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand Election 2024: रुड़की की जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे हरियाणा के सीएम, त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मांगे वोट

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्तर प्रचारक सभी लोक सभा सीट पर चुनावी रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को उत्तराखंड पहुँचे।यहाँ पहुँच उन्होंने रुड़की में हुई भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा कर वहाँ की जनता से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की।

वहीं भोगपुर मे अपने भाषण में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक ऐसा शक्तिशाली देश बन गया है कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान फंसे 23 हजार छात्र सकुशल अपने देश वापस आ जाते हैं। वहीं बीते 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को काटने और बांटने का कार्य किया है। जिसके कारण देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर होता चला गया है, लेकिन देश में भाजपा की सरकार आने से आज भारत देश विकास की ओर बढ़ने लगा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

वहीं भाजपा सरकार के कार्यों का बखान करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भारतीय सैनिक अभिनंदन जब पाकिस्तान में फंस गए तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सैनिक वापस करना पड़ा। इसके अलावा केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से सभी गरीबों का मुफ्त इलाज कराया हैं। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीब लोगों का इलाज नही हो पाता था। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो काम असंभव थे, भाजपा ने उन्हें संभव किया है।

इस आशीर्वाद रैली में लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भारत पर वर्षों तक मुगलों ने राज किया है। जबकि 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को लूटकर अपनी जेब भरने का कार्य किया है। लेकिन देश में भाजपा सरकार आने के बाद देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। यही नही भाजपा के कार्यकाल में देश सोने की चिड़िया बनने जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद जो काम अधूरे रह गए हैं, भाजपा उन्हें पूरा करने का काम करेगी।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, साहब सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए रैली में हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, आशा देई डिग्री कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सिंह, जगपाल सिंह सैनी, आवेश सैनी, नकली राम सैनी, बाबूराम सैनी, ऋषिपाल आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *