HTML tutorial
HTML tutorial

Nainital: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले – डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, क्योंकि अब भारत बोलता है…सुनते हैं लोग

उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार उत्तराखंड के दौरे पर रहे।यहाँ उन्होंने उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। साथ ही राजनाथ सिंह ने ये कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं।

वहीं इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस अब लुप्त होती जा रही है। साथ ही उन्होंने बोला कांग्रेस के पास अब पहाड़ चढ़ने की कुव्वत नहीं बची है। यही नही बल्कि उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से से बोला कि कांग्रेस के लोगों से कहें कि मान जाएं, जब वह नहीं मानें तो उन्हें बैठाएं, समझाएं, बुझाएं और खिलाएं-पिलाएं।

वहीं रक्षा मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं वर्ष 2026 तक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं होगा। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाना होगा। वहीं जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिमूर्ति प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई है। मोदी सरकार ने गरीबों के मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं को, 33% का आरक्षण दिया है। वहीं धारा 370 हटाई, युक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित भारत लाए। साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब के नाम पर राजनीति नहीं करती। बल्कि भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *