HTML tutorial
HTML tutorial

CM YOGI: सीएम योगी ने विजय संकल्प रैली में कांग्रेस को बताया एक समस्या, बोले- अयोध्या विवाद कांग्रेस ने किया खड़ा….

उत्तराखंड: प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार जनसभा कर रहे हैं। वहीं इसी के चलते हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। वहीं उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी में मौजूद है। इस दौरान सीएम योगी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने योगी और धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है। वहीं अजय भट्ट ने जमरानी बांध को मंजूरी मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर में दोबारा सांसद में जाता हूं तो प्रदेश और क्षेत्र की नाक नीची नहीं होने दूंगा।

वहीं इस मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक आज पूरे देश दुनिया में हैं। धामी ने कहा आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। इसके अलावा समान नागरिक संहिता विधेयक पारित, विरोधी कानून लागू , लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही , धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून को हम लेकर आए हैं। वहीं अब दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगा करने वाले भरेंगे।

वहीं इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। इस धरती ने यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को जन्म दिया है। ऐसी धरती को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है।

वहीं उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं सब कांग्रेस की देन है। लेकिन मोदी के नेतृत्व में इन सभी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। जहाँ पहले दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का विवाद भी कांग्रेस ने खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकार किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। इसके अलावा उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम को नई पहचान के साथ प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने यूपी को लेकर कहा कि पहले यहाँ बमबाजी होती थी। अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है। यही नहीं योगी ने कहा कि यूपी में अपराधियों को गलतफहमी होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जायेंगे। मैं उन्हें इस लायक छोडूंगा ही नहीं कि वो देवभूमि को अपवित्र कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *