HTML tutorial
HTML tutorial

Accident: राजधानी दून में बड़ा सड़क हादसा…, ट्रक और कार की जबरदस्त भिडंत, छह की गई जान

राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहाँ ट्रक और इनोवा कार की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छात्र थे।

जानकारी के मुत्ताबिक, सोमवार देर रात ओएनजीसी चौक के पास ट्रक और इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। यह टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव को दून अस्पताल भेजा, जबकि एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ छात्राएं भी हैं। जहाँ कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

वहीं दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव आए हैं। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। तीन मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि और जगह नहीं होने के कारण बाकी इंद्रेश अस्पताल भेजे गए है। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *