HTML tutorial
HTML tutorial

Baba Ramdev: एक बार फिर बाबा रामदेव ने दिया एलोपैथी पर बड़ा बयान, कहा- “जहरीली दवा के सेवन से हर साल करोड़ों लोगों की मौत”

योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने एक बार फिर एलोपैथी पर बड़ा बयान दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि एलोपैथी की जहरीली दवाइयों के सेवन से हर साल करोड़ लोगों की मौत हो रही है।

वहीं रामदेव बाबा ने यह भी कहा कि इस आजादी के महोत्सव पर हमने यह संकल्प लिया है कि देश में स्वदेशी के अभियान को और भी मुखर करेंगे। अभी चिकित्सा की स्वाधीनता का बहुत बड़ा सपना बाकी है, क्योंकि आज ऐलोपैथी की जहरीली दवा खाकर देश में करोड़ों लोगों की मौत हर साल हो रही है।

इसके अलावा बाबा ने कहा कि अंग्रेजों ने भी पूरी दुनिया में अपना राजनैतिक साम्राज्य कामय करने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा लो गों का कत्ल किया था। ऐसे ही इस्लाम के नाम पर भी करोड़ों लोगों का कत्ल हुआ है। वहीं ऐसे ही देश में अब भी जहरीली और सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए अब चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को अब आगे बढ़ाने की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ा वैचारिक युद्ध चल रहा है। इससे भारत के बच्चे और युवा बर्बाद हो रहे हैं। जहाँ इससे लोगों में वासना की भावना पैदा हो रही है। जबकि दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। बाबा ने कहा इसका एक कारण यह भी है कि हम योग से दूर होते जा रहे हैं। आज पूरे देश में तांडव हो रहा है। वैसे तो भारत साधुओं का देश है और जब हम यहां सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं देखते हैं, तो हम हिल जाते हैं।

स्वामी रामदेव ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि ने संकल्प लिया है कि हम देश में राजनीतिक, शैक्षिक, चिकित्सा, आर्थिक, वैचारिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ इस देश को बीमारियों, नशे और वासना से भी मुक्ति दिलाएंगे। साथ ही हम इस अभियान को मुखर रुप से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *