HTML tutorial
HTML tutorial

खडे़ डंपर से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गौला बाईपास पर खड़े डंपर के पीछे से बाइक सवार जा टकराया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।
घटनाक्रम के  अनुसार गौलापार बाईपास रोड के पास आंवला गेट के समीप एक डंपर गौला से रेता बजरी लेकर आ रहा था। इस दौरान डंपर बीच सड़क में खराब होने के कारण हाईवे के बीचो-बीच खड़ा था। अंधेरा होने के चलते पीछे से आ रही बुलेट सवार खड़े डंपर से टकरा गए। हादसे में दो बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना लोगों ने 108 सेवा और पुलिस को दी। वहीं 108 सेवा के आने में देरी के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों युवक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ कर रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *