HTML tutorial
HTML tutorial

खाई में गिरी कार, चालक गंभीर रूप से घायल

देहरादून। गुरूवार को जिले के सहिया क्वानू मोटर मार्ग के तारली खड्ड में एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से सीएचसी सहिया लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सहिया क्वानू मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरी। कार के खाई  में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोगों ने  घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया लाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद डॉक्टर ने घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया। सीएचसी सहिया के डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि कार सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का नाम जयपाल सिंह उम्र 49 निवासी कुरौली है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *