HTML tutorial
HTML tutorial

CM Dhami Facebook followers : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ रही लोकप्रियता, फेसबुक पर हुए एक करोड़ फॉलोवर्स…

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता प्रदेश और देश में बढ़ती जा रही है। जिसका परिणाम यह रहा कि सीएम धामी फेसबुक पेज में सबसे अधिक एक करोड़ फालोअर्स वाले नेताओं में शुमार हो गए है। यही नही बल्कि वह सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद फॉलोअर्स के मामले में देश के बड़े नेताओं में शामिल हो गए हैं।

आपको बता दे कि उनकी लोकप्रियता के पीछे का कारण ये है कि लोकसभा चुनाव में देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने और अपनी सरकार में बड़े और कड़े नियम फैसलों को लागू किया है। वहीं युवाओं में ज्यादातर मुख्यमंत्री धामी को लेकर ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है। वहीं अब सीएम धामी की देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं मे भी सोशल मीडिया में लोकप्रियता बढ़ी है।

वहीं बात करें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे बड़े नेताओं की तो इनसे भी सीएम धामी की लोकप्रियता का ग्राफ सबसे ऊपर है।

वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य बड़े नेताओं से अधिक फैन फॉलोइंग हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *