HTML tutorial
HTML tutorial

Crime: हरिद्वार में नशे की हालत में युवक ने किया दुकानदार पर चाकू से वार, बचाने के दौरान बेटे की हुई मौत…

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में लालजीवाला में बीती देर रात एक घटना हुई। जिसमें दो व्यक्तियों की झड़प में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लालजीवाला में ग्राहकों को लेकर झुग्गी झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से जोरदार वार किए। वहीं बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहाँ अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) की झुग्गी झोपड़ी में ही परचून की दुकान हैं उनके पास में ही केदार उर्फ खैरिया की भी दुकान है। वहीं देर रात दुकानों पर ग्राहक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

जहाँ देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में केदार ने चाकू उठाकर रामजीत पर वार कर दिया। इसी दौरान रामजीत का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश बचाओ करने के लिए आया तो उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पहुंचे। इसके बाद गंभीर रूप से घायल रामजीत को जिला अस्पताल भेजा। जबकि मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि रामजीत की स्तिथि सही है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *