HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun: बद्रीनाथ के पास अनियंत्रित होकर पलटी 24 यात्रियों से भरी बस, एक घायल…

बद्रीनाथ धाम के पास आज गुरुवार एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं इस हादसे में एक महिला घायल हुई है। बस में 24 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर चौकी हनुमान चट्टी और कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल पहुंचा। और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली श्री बद्रीनाथ पर सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। जहाँ सूचना मिलते ही चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहाँ जाकर उन्होंने देखा कि बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। ये सभी यात्री श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वहीं इस दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की चोटे आई है, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। हालांकि बस में सवार सभी यात्री ठीक हैं। सभी को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *