HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun News : प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास पर किया कूच, दुष्कर्म, अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दों को उठाया…

महिला प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर कूच किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरे प्रदेश से कांग्रेस नेता इसमें शामिल हुए। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर सीएम आवास पर कांग्रेसियों ने हल्ला बोला।

इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस रैली की शुरुआत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से की। यहां से रैली निकालकर राजपुर रोड होते हुए हाथीबड़कला तक गए। लेकिन वहाँ पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर तैनात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *