HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun traffic plan: देहरादून में आज निकलेगा मोहर्रम का जुलूस ,रहेंगे कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख ले ट्रैफिक प्लान

देशभर में आज मोहर्रम के जुलूस निकाले जा रहे हैं। वहीं बुधवार को राजधानी देहरादून में भी जुलूस निकाला जाएगा। जिसके चलते कई रूट डायवर्ट रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस दोपहर दो बजे से निकाला जाना है। इसे लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी अजय सिंह ने जुलूस के दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील भी की है। जिससे क्षेत्र विशेष में आने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं इस जुलूस में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।

ये होगा ट्रैफिक प्लान

  • सबसे पहले जुलूस को ईसी रोड से शुरू किया जाएगा, इसलिए ईसी रोड की ओर कोई ट्रैफिक नहीं आएगा। बल्कि यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार, सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • जुलूस के सर्वे चौक पार करने के बाद ईसी रोड का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा और इस दौरान सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर कोई यातायात नहीं भेजा जाएगा। जबकि यातायात को क्रॉस रोड से बुद्धा चौक से भेजा जाएगा।
  • बता दे कि परेड ग्राउंड पर रोजगार तिराहा, कान्वेंट तिराहा, लैंसडॉन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जाएगा। इसलिए यहाँ से यातायात नहीं भेजा जाएगा। जबकि यातायात को सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • वहीं जुलूस के लैंसडॉन चौक से दर्शनलाल चौक पहुँचने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा और लैंसडॉन चौक, दर्शनलाल चौक की ओर कोई भी यातायात बंद किया जाएगा।
  • जुलूस के दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, इनामुल्ला बिल्डिंग की ओर जाने पर जुलूस के पीछे कोई भी यातायात नहीं जाएगा। बल्कि इस समय यातायात दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जाएगा।
  • जुलूस इनामुल्ला बिल्डिंग पर समाप्त होगा तब पूरा यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

विक्रम और सवारी वाहनों के लिए रूट प्लान

  • जुलूस के सर्वे चौक पहुंचने से पहले 3, 5, 8 और 2 नंबर विक्रम और प्रेमनगर व कैंट से आने विक्रमों के लिए यह व्यवस्था रहेगी।
  • जुलूस के दौरान 3 नंबर विक्रम-रेसकोर्स चौक से वापस-रेसकोर्स पीएनबी तिराहा-आराघर टी जंक्शन जाएगा।
  • वहीं 5 व 8 नंबर विक्रम-रेलवे गेट से वापस कर दिए जाएंगे।
  • जुलूस के दौरान 2 नंबर विक्रम, सिटी बस व व्यावसायिक वाहन-सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • जुलूस के दौरान प्रेमनगर व कैंट विक्रम को बिंदाल पुल से वापस भेजा जाएंगे।
  • जब जुलूस करनपुर से शुरू होगा तो थोड़े समय के लिए यूकेलिप्टस चौक से सर्वे चौक, बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा और आराघर चौक व क्रॉस रोड से यातायात डायवर्ट रहेगा।
  • जब जुलूस सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर आएगा तो सर्वे चौक से लैंसडॉन चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि मनोज क्लीनिक की ओर से काॅन्वेंट तिराहे की ओर यातायात रोका जाएगा।
  • जुलूस के दौरान कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर डाईवर्ट किया जाएगा।
  • जुलूस के लैंसडॉन चौक पहुंचने तक बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन लैंसडॉन चौक की ओर नहीं आएगा।
  • जब जुलूस लैंसडॉन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाएगा उससे पहले तहसील चौक से सभी वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • ओरिएंट चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • जुलूस के दौरान बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा ।
  • जब जुलूस तहसील चौक पहुंचेगा तो उससे पहले प्रिंस चौक से आने वाले सभी यातायात को द्रोण होटल कट से आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • जुलूस के समय दून चौक से कोई भी वाहन तहसील चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
  • बता दे कि जुलूस का पिछला हिस्सा जिन स्थानों से गुजरता जाएगा वहाँ मौके पर स्थिति को देखते हुए उस रूट का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *