HTML tutorial
HTML tutorial

Haldwani: बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला में अतिक्रमण हटाने की शुरू हुई कार्रवाई, पुलिस बल हुआ तैनात

हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में जहाँ अभी भी अतिक्रमण की कार्यवाई में हुई हिंसा का असर कायम हैं। वहीं अब इसके बाद अब बागजाला में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बता दे कि यहाँ पर पुलिस ने ब्रीफिंग पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा किया हुआ है। वहीं हाल में अब वन विभाग ने इस इलाके में ड्रोन के जरिए कब्जे की जांच की और फोटोग्राफी भी कराई। वहीं इस दौरान क्षेत्र के हालात देख वन विभाग के अफसर दंग रह गए। जिसके बाद अब वन विभाग अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराने की तैयारी में जुटा है।

जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हो रखा है। वहीं यहां अभी तक लीज अवधि खत्म होने के बाद न तो लोगों ने लीज नवीनीकरण कराया और न ही वन भूमि को खाली कराया है। जिस वजह से यहाँ सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन भूमि पर कब्जा हो चुका है। साथ ही यह भूमि स्टांप पर खुर्द-बुर्द की गई है। हालांकि जब जांच कराने की बात हुई,तो महीनों तक जांच पूरी न हो सकी। अब अतिक्रमण हटाने को लेकर नए सिरे से कोशिश तेज हुई तो जंगलात ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *