HTML tutorial
HTML tutorial

Haridwar accident : रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर बनी सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, यात्रियों की मची चीख-पुकार, 20 घायल

हरिद्वार में रविवार शाम एक रोडवेज बस के साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। जहाँ बस अचानक अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। जब मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस  के अचानक अनियंत्रित होने से हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री  गेट पर नीचे गिर गई।

वहीं पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं। इनमें से 20-25 यात्री घायल हुए है । इन सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *