HTML tutorial
HTML tutorial

Haridwar News: हरिद्वार में आज रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, जारी हुआ यातायात प्लान, देखें

हरिद्वार में सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालु स्नान के लिए आना शुरू हो गए है। जिसको देखते हुए पुलिस ने भी यातायात प्लान जारी कर दिया है। पुलिस ने रविवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

जारी यातायात के अनुसार, एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन बनाया गया है। वहीं रविवार रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित किया गया है।

हरिद्वार में ये रहेगी यातायात व्यवस्था

  • देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजे जाएंगे।
  • नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग आने वाले वाहन भीमगोड़ा बैराज से वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे। जिनको पंतद्वीप, दीनदयाल पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
  • नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहन और बसे 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से यू टर्न लेकर देहरादून की ओर जाएगी।
  • हरिद्वार आने के लिए 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज हाईवे से होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की ओर डाइवर्ट की जाएगी।
  • वहीं दिल्ली से आने वाली सभी पर्यटक बसें, ट्रैक्टर ट्रॉली को ऋषिकुल मैदान व हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क पार्किंग व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *