HTML tutorial
HTML tutorial

HNB Garhwal University Update : जरूरी खबर…, अगर सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट में देरी हुई तो मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश,जाने पूरी खबर…

प्रदेश में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की विद्या परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही सीयूईटी-यूजी का परिणाम 10 दिन के भीतर घोषित नही होता है, तो रिक्त सीटों पर विवि मेरिट के आधार पर प्रवेश देगा। वहीं परिणाम में देरी होने पर गढ़वाल विवि में यूजी कक्षाओं में पूरी प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की विद्या परिषद की ऑनलाइन मोड में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विवि की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये निर्णय लिया गया कि सीयूईटी-यूजी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में देरी होती हैं तो विवि स्वयं मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। जहाँ इसके लिए विवि स्तर पर कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। यह कमेटी भी इस संदर्भ में 30 जुलाई तक अपना निर्णय दे देगी।

वहीं बैठक में छात्रों के प्रतिनिधि छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल हुए। जिन्होेंने सीयूईटी के कारण विवि के सत्र में हो रही लेटलतीफी को देखते हुए पुरजोर तरीके से मेरिट के आधार पर प्रवेश दिलाने की पैरवी की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में विभिन्न कोर्सों में परीक्षा देने से छूटे सीबीसीएस पाठ्यक्रम के छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए एक और अवसर देने की मांग भी की हैं। जिसके बाद इस विषय पर विद्या परिषद ने परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव व छात्रसंघ के पदाधिकारियों को एक साथ बैठकर इस संदर्भ में निर्णय लिए जाने के लिए अधिकृत किया।

दूसरी तरफ, इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों पर प्रति कुलपति की नियुक्ति संबंधित ऑर्डिनेंस को बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें आर्डिनेंस को इलाहाबाद विवि की तर्ज आर्डिनेंस बनाए जाने के प्रस्ताव पर मोहर लगी। वहीं अब इस प्रस्ताव के विवि कार्य परिषद व विजीटर से पास होने पर ऑर्डिनेंस के तौर पर अंतिम मोहर लगेगी।

इस बैठक में कुलसचिव प्रो. राकेश ढोडी, परीक्षा नियंत्रक जेएस चौहान, उप कुलसचिव डाॅ. संजय ध्यानी, डीएसडब्लू प्रो. एमएस नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल सहित सभी विभागों के एचओडी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *