HTML tutorial
HTML tutorial

IND W vs SA W Test Match 2024 : उत्तराखंड की स्नेह राणा ने दूसरे दिन भी दिखाया अपना कमाल, 10 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

उत्तराखंड की बेटियां आज सभी क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं एक बार फिर उत्तराखंड की स्नेहा राणा ने अपना कमाल दिखाया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन भी स्नेह राणा का जादू चला। जहाँ स्नेहा ने बीते रोज एक पारी में आठ विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं सोमवार को भी दो विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया हैं। वहीं अब तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बाद वह देश की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टेस्ट मैच संपन्न हुआ। इसमें स्नेहा राणा ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट चट किए थे। जबकि दूसरी पारी में भी स्नेह ने दो विकेट ले लिए।

जिसके बाद उन्होंने इस मैच में 10 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई। बता दे कि राजधानी दून निवासी स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में चार विकेट और 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जोकि ऐसा कारनामा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं 2014 में अपने डेब्यू वनडे मैच में ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट चटकाया था।

वहीं उनकी इस कामयाबी पर स्नेह के कोच नरेंद्र शाह ने बताया कि स्नेह ने नौ साल की उम्र से देहरादून में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2014 में वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। फिर जून 2021 में इंग्लैंड दौरे के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

वहीं पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में स्नेह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए थे। जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी। जहां उनके दो विकेट के चलते भारत मैच जीत गया था।

वहीं, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई थी, लेकिन स्नेह ने इस मैच में भी दो विकेट लिए थे। बता दे कि स्नेह डब्ल्यूपीएल में भी गुजरात की उप कप्तान हैं। वहीं अब स्नेह की इस उपलब्धि से घर और दून के लोगों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *