HTML tutorial
HTML tutorial

Kanwar Yatra 2024 : धर्मनगरी में गंगाजल लिए सड़कों में लगा भक्तों का जमावड़ा, अबतक 4.4 करोड़ कांवड़ पहुंचे हरिद्वार…आज होगा जलाभिषेक

हरिद्वार में कांवड़ियों का बृहस्पतिवार को जमकर उत्साह दिखा। लाखों की संख्या में कांवड़ मेले का आखिरी दिन भक्त गंगाजल लेने पहुंचे। वहीं आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। जहाँ मेले के आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री गंगाजल भर बाइकों और बड़े वाहनों से झूमते नाचते सड़को पर दौड़ते रहे। बताया जा रहा है कि इस बार कांवड मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं।

आपको बता दे कि प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। वहीं पिछले साल के आंकड़े देखे तो चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। इस साल 22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हुआ था। आज शुक्रवार को सभी भक्त गंगाजल से शिवलयों का जलाभिषेक करेंगे। जहाँ बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन भी देखने को मिला। वहीं पहले पैदल कांवड़ यात्रियों का सिलसिला जारी है।

वहीं हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *