HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में बस परिचालक का शव मिलने से हड़कंप, जताई जा रही हत्या की आशंका

ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में रविवार को एक बस परिचालक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। बता दे कि मृतक के सिर पर घाव बने हैं। शव मिलने के बाद से ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक परिचालक की पहचान भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। वहीं कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *